रिपोर्ट : अभिनव अग्रवाल।
किरतपुर। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन व अग्रवाल महिला सभा के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन आर्य समाज किरतपुर में किया गया। जिसमें सर्व समाज की महिलाओं ने भाग लिया। योग प्रशिक्षक साक्षी रस्तोगी ने सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम का अभ्यास कराकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलाया।
महिला जिलाध्यक्ष रितु अग्रवाल ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है तथा वर्तमान समय में बढ़ते तनाव से मुक्ति पाने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपने जीवन में योग अपनाने की अपील की। योग शिविर आयोजको ने योग प्रशिक्षक साक्षी रस्तोगी का आभार व्यक्त किया। तथा उन्हें योग वीर सम्मान से सम्मानित किया।
इस अवसर पर रितु अग्रवाल, चारु, बबिता अग्रवाल, नीति अग्रवाल, रेणुका गोयल, शिखा, कविता, अनु, शिल्पी, कुमकुम अग्रवाल, बीना राणा, रजनी कालरा, कविता चौहान, आदि महिलाओं ने योग शिविर का लाभ लिया।