निर्माणाधीन पुल पर बीम गिरने से दो मजदूर घायल, डीएम-एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण।

Spread the love

हरदोई। लखनऊ-शाहजहाँपुर-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर शेदपुर स्थित शारदा नहर के निर्माणाधीन पुल पर सोमवार सुबह बीम स्थापित करते समय बड़ा हादसा हो गया। बीम अचानक नीचे गिरने से दो मजदूर घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह लगभग 10:20 बजे हुई। हादसे में राहुल पुत्र छोटेलाल तथा राजेश्वर पुत्र गेंदालाल घायल हो गए। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।

दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रशासन की देखरेख में गिरे हुए बीम को हटाने का कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

प्रशासन के अनुसार, घटनास्थल पर कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है तथा राहत एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *