बेसिक शिक्षकों ने पूर्व ऊर्जा मंत्री को सौंपा ज्ञापन।

Spread the love

मथुरा। जिले के परिषदीय शिक्षकों के संगठनों ने पूर्व ऊर्जा मंत्री व मथुरा वृंदावन के विधायक श्रीकांत शर्मा से मिलकर शिक्षक समस्याओं के निस्तारण की मांग रहीं। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, विशिष्ट‌ बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, यूटा व महिला शिक्षक मोर्चा समेत करीब आधा दर्जन शिक्षक संघों के पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री से कैम्प कार्यालय पर मुलाकात की।

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र सारस्वत व विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रविन्द्र चौधरी ने बताया कि आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता लागू करने व एक अप्रैल 2005 से पूर्व प्रकाशित पदों पर नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना प्रदान करने के आदेश पर अमल न होने से परिषदीय शिक्षक अवसाद में हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने ग्रीष्मावकाश में जनगणना कार्य में नियुक्त शिक्षकों को नियमानुसार उपार्जित अवकाश देने की मांग रखी। विधायक श्रीकांत शर्मा ने सभी समस्याओं को शासन में रखने व निस्तारण कराने का आश्वासन शिक्षक प्रतिनिधियों को दिया है।

इस दौरान जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र सारस्वत, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सारस्वत, मथुरा ब्लॉक अध्यक्ष हेमन्त शर्मा, राजेन्द्र छौंकर, राजकुमार शर्मा, शिवकुमार पचौरी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री बलवीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव यादव, सुधीर सोलंकी, उपेन्द्र पांडेय, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन मथुरा के जिलाध्यक्ष रविंद्र चौधरी, उ.प्र. महिला शिक्षक मोर्चा मथुरा की जिलाध्यक्ष प्रीति भटनागर, महामंत्री रेनू राना, सुशीला सिंह, अंजली सिंह, उर्वशी, शालिनी सक्सेना, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ठा. चंद्रशेखर सिंह, जिलामंत्री विकास यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *