रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। नागरिक सुरक्षा प्रखंड, मथुरा की जून माह की मासिक बैठक आज नागरिक सुरक्षा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रपति पदक से सम्मानित उप नियंत्रक कश्मीर सिंह ने की।

इस बैठक में संगठन की कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी विभागीय कार्यों की रूपरेखा तैयार करने तथा किसी भी संभावित आपदा से निपटने की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों और पदाधिकारियों ने आपदा प्रबंधन के साथ-साथ ‘परिवार पंजिका’ को अपडेट करने, वार्डनों को विभिन्न ड्यूटियों के सही आवंटन और उनके लिए विशेष प्रशिक्षण प्रोग्राम्स आयोजित करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
उप नियंत्रक कश्मीर सिंह ने सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी तत्परता से सक्रिय रहने, किसी भी आपातकालीन स्थिति व आपदा के समय सदैव अलर्ट रहने और नागरिक सुरक्षा के कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करने के निर्देश दिए।
इस मासिक बैठक में मुख्य रूप से सहायक उप नियंत्रक नीरज श्रीवास्तव, डिविजनल वार्डन भरत भूषण तिवारी, पोस्ट वार्डन एवं मास्टर ट्रेनर अशोक यादव, रवींद्र बंसल, कोमल सिंह, मुकेश तिवारी, गिरीश वार्ष्णेय, शैलेश, किशोर पाल, रवि पटेल, प्रमोद शर्मा, वरिष्ठ बाबू जगदीश सहित क्षेत्र के अन्य वार्डन एवं फायर फाइटर्स उपस्थित रहे।