ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार पर सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न।

Spread the love

सिद्धार्थनगर। ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर डिडई चौराहे पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया तथा भगवान श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की तथा भंडारे में सेवा भाव से योगदान कर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने इस आयोजन में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से फतेह बहादुर सिंह, फूलचंद जायसवाल, दिलीप चतुर्वेदी, विपिन सिंह, अविनाश सिंह, रामनारायण, रमेश मणि त्रिपाठी, राघवेंद्र मिश्रा, राजेश दूबे, अनुराग श्रीवास्तव, सच्चिदानंद पांडेय एवं विक्की रस्तोगी, अमरिंदर त्रिपाठी, रमेश धरती द्विवेदी,सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *