डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पक्ष को लेकर जिला योजना बैठक संपन्न।

Spread the love

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी, जिला मथुरा की योजना बैठक आज गुरुवार को जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के निर्देशानुसार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पक्ष (23 जून – 6 जुलाई 2026) के सफल आयोजन हेतु विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री निर्भय पांडेय ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि डॉ. मुखर्जी के 125वें जन्मवर्ष के अवसर पर जिले के सभी 1356 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्य निर्णय:

  1. 23 जून बलिदान दिवस एवं 6 जुलाई जन्मदिवस पर प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष के निवास परिसर में डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा।
  2. *जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें तीन विषयों – सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान, केंद्रीय मंत्री के रूप में भूमिका तथा भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में योगदान पर उद्बोधन होंगे।
  3. 28 जून से 6 जुलाई तक बूथ प्रशिक्षण एवं सरल ऐप के माध्यम से डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम चलाया जाएगा।
  4. एक पेड़ माँ के नाम अभियान भी संस्मरण पक्ष के साथ चलाया जाएगा।

जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के ‘एक देश में दो विधान, दो निशान नहीं चलेंगे’ के सपने को साकार किया है। 6 जुलाई को जिले के प्रत्येक बूथ पर माल्यार्पण कार्यक्रम अनिवार्य है। सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम की फोटो सरल ऐप पर अपलोड करें।”

बैठक में जिला उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, जगमोहन पाठक, कमल वार्ष्णेय, वीरचंद्र गुर्जर, मुकेश वार्ष्णेय, मनीषा पाराशर, मुदिता शर्मा, रेखा निषाद, जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी, अमन ठाकुर, आकाश चौधरी, जिला मंत्री , ज्ञानेंद्र चौहान, निर्मला बघेल, अजय जाटव, रनवीर सिंह, भानु प्रताप, ओमप्रकाश सैनी, सुरेश तरकर, सभी जिला पदाधिकारी एवं मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *