रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। मोहर्रम की 10वीं तारीख पर निकाले जाने वाले ताजियों के जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देश पर जनपद में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक ताजिया स्थल एवं प्रमुख प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
इसी क्रम में थाना गोविंदनगर क्षेत्र स्थित डीगगेट पुलिस चौकी के निकट मौलाना हप्पन के घर के पास रखे ताजिए की सुरक्षा के लिए एक पुलिसकर्मी की विशेष ड्यूटी लगाई गई है, जो पूरे समय सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है।
स्थानीय लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ताजियों की सुरक्षा के लिए किए गए इस विशेष प्रबंध की सराहना करते हुए कहा कि इससे मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में मदद मिलेगी।