चंदूपुर में सड़क निर्माण का उद्घाटन, वर्षों पुरानी समस्या से मिली राहत।

Spread the love

मिश्रिख (सीतापुर)। नगर पालिका परिषद मिश्रिख-नैमिष के वार्ड चंदूपुर में अमित मौर्य-आलोक मौर्य मार्ग का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं चेयरमैन प्रतिनिधि अजय भार्गव ने फीता काटकर किया। सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई।

उद्घाटन समारोह के दौरान अजय भार्गव ने कहा कि जनप्रतिनिधि का उद्देश्य क्षेत्रवासियों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का विकास भी गति पकड़ेगा।

इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने सड़क निर्माण के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला ने नई सड़क बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों को आशीर्वाद दिया। वहीं अमित मौर्य और आलोक मौर्य सहित क्षेत्रवासियों ने अजय भार्गव का सम्मान भी किया।

अजय भार्गव ने कहा कि पद स्थायी नहीं होता, लेकिन जनता का विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर सभासद अंकुर सिंह, राहुल मिश्रा, पत्रकार श्यामा मौर्य, ज्ञान मौर्य, महेंद्र मौर्य, प्रधान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *