भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी का श्री वामन भगवान महोत्सव समिति ने किया सम्मान।

Spread the love

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री एवं मांट विधायक राजेश चौधरी के प्रदेश महामंत्री बनने के उपरांत प्रथम बार ब्रजभूमि मथुरा आगमन पर उनके आवास पर श्री वामन भगवान महोत्सव समिति के पदाधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।

समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर राजेश चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान श्री वामन भगवान महोत्सव समिति के संस्थापक श्याम शर्मा ने समिति के सदस्यों के साथ प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी को भगवान वामन का पावन चित्रपट भेंट कर उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।

इस अवसर पर राजेश चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं समिति के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं का सम्मान तथा बूथ स्तर तक पार्टी को और अधिक सशक्त बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

इस अवसर पर भाजपा महानगर जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा शिव कुमार रावत पार्षद आशीष शर्मा नट्टू पंडित विजय शर्मा सर्वेश चतुर्वेदी ठा. सुरेंद्र सिंह प्रधान बृजेश अहेरिया अर्जुन पंडित कुलदीप शर्मा अनुराग चतुर्वेदी आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *