14 जुलाई को होगा बहरुल उलूम अहले सुन्नत प्रबंध समिति का चुनाव, निर्वाचन कार्यक्रम जारी।

Spread the love

संत कबीर नगर। निर्वाचन अधिकारी एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डॉ. प्रियंका अवस्थी ने बताया कि सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसायटीज एवं चिट्स, गोरखपुर द्वारा संस्था बहरुल उलूम अहले सुन्नत, खलीलाबाद की कालातीत प्रबंध समिति के निर्वाचन के लिए उन्हें निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है। इसके क्रम में संस्था की नई प्रबंध समिति के चुनाव हेतु 14 जुलाई 2026 की तिथि निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, संत कबीर नगर में निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संपन्न होगी।

निर्वाचन कार्यक्रम इस प्रकार है—

  • आवेदन पत्र प्राप्ति : प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक
  • नामांकन दाखिल : प्रातः 11:00 बजे से 12:00 बजे तक
  • नामांकन पत्रों की जांच : दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक
  • नाम वापसी : दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक
  • वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन एवं चुनाव चिन्ह आवंटन : दोपहर 2:00 बजे से 2:30 बजे तक
  • मतदान : अपराह्न 2:30 बजे से 3:30 बजे तक
  • मतगणना : अपराह्न 3:30 बजे से समाप्ति तक
  • परिणाम घोषणा : मतगणना पूर्ण होने के उपरांत

उन्होंने बताया कि नाजिमे-आला, नायब नाजिम, खाजिन, नायब खाजिन, सेक्रेटरी, नायब सेक्रेटरी एवं सदस्य (मेम्बर) पदों के लिए निर्वाचन कराया जाएगा।

निर्वाचन अधिकारी ने सहायक रजिस्ट्रार द्वारा उपलब्ध कराई गई वैध सदस्य सूची में शामिल सभी सदस्यों से निर्धारित तिथि एवं समय पर शपथ-पत्र तथा कम से कम दो पहचान पत्रों के साथ कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, विकास भवन, संत कबीर नगर में उपस्थित होकर निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *