असिस्टेंट ड्रग कमिश्नर और औषधि निरीक्षक का किया गया विदाई समारोह।

Spread the love

​मथुरा। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा हाल ही में असिस्टेंट ड्रग कमिश्नर अतुल उपाध्याय और औषधि निरीक्षक नवनीत यादव के स्थानांतरण के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एसोसिएशन के पदाधिकारियों और फार्मासिस्टों ने भाग लिया।

शिव कुमार प्रदेश अध्यक्ष उ.प्र. अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने कहा ​अतुल उपाध्याय का मार्गदर्शन और नवनीत यादव की सक्रियता ने क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और नकली दवाओं के नेटवर्क को तोड़ने में अहम भूमिका निभाई है।

इस अवसर पर सुदेश त्यागी ने कहा कि असिस्टेंट ड्रग कमिश्नर अतुल उपाध्याय और औषधि निरीक्षक नवनीत यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान नियमों का सख्ती से पालन कराया, बल्कि फार्मासिस्टों और दवा व्यवसायियों के साथ हमेशा एक सहयोगात्मक रवैया भी अपनाया।दोनों अधिकारियों को बुके , शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में असिस्टेंट ड्रग कमिश्नर अतुल उपाध्याय ने एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फार्मासिस्ट समाज और स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने सभी फार्मासिस्टों से हमेशा नैतिकता के साथ काम करने और मरीजों की सेवा को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। औषधि निरीक्षक नवनीत यादव ने भी अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर शिव कुमार प्रदेश अध्यक्ष उ.प्र. अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन, सुदेश कुमार त्यागी, सुनील कुमार गुर्जर, दीपक कुमार, ओम शर्मा, नरेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, सलीम खान, हर्षित वर्मा, कर्मवीर सिंह, राजबहादुर सिंह, अनिल पाल, राजवीर सिंह आदि साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *