मथुरा। राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आरएटीएम) के एमबीए सत्र 2025-27 के तृतीय सेमेस्टर के 24 छात्र-छात्राओं का प्रतिष्ठित ई-लर्निंग कंपनी लर्नएक्स में इंटर्नशिप के लिए चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के दौरान उद्योग जगत का व्यावहारिक अनुभव मिलने के साथ ही प्रतिमाह 10 हजार रुपये का स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा।
संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रमुख डॉ. विकास जैन ने बताया कि चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी ने ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की थी, जिसके आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की गई। चयनित विद्यार्थियों में अभिषेक सिंह, अंजली कुमारी, अनुराग चौधरी, अरुण कुमार, बलराम चौधरी, भावना दुबे, भूमि खंडेलवाल, चारुल शुक्ला, दीपक गर्ग, हिमांशी शर्मा, जय उपाध्याय, कमलेश शर्मा, किरण, किशोरी शर्मा, क्षितिज अग्रवाल, मनीष कुमार, मानसी गोयल, प्रिया भारद्वाज, प्रियांशी शर्मा, पुण्य अग्रवाल, तुलसी अग्रवाल, तुलसी शर्मा, यश अग्रवाल एवं योगेश भट्ट शामिल हैं।
डॉ. जैन ने बताया कि लर्नएक्स एक अग्रणी डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जो ऑनलाइन कोर्स, इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग, सर्टिफिकेशन प्रोग्राम, वन-टू-वन मेंटरशिप तथा प्लेसमेंट प्रिपरेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराता है। उन्होंने कहा कि इंटर्नशिप विद्यार्थियों को उद्योग जगत की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के साथ-साथ उनके व्यावसायिक कौशल को भी विकसित करती है। उन्होंने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
संस्थान के निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने कहा कि राजीव एकेडमी उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल तथा प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने भी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए इंटर्नशिप का पूरा लाभ उठाने और प्राप्त अनुभव को अपने करियर में सफलता का आधार बनाने की सलाह दी।