सड़क किनारे खड़े ट्रक से एंबुलेंस टकराई, सहचालक घायल।

Spread the love

प्रयागराज। सोमवार की देर रात फूलपुर क्षेत्र के खीनियहवा तालाब के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से तेज रफ्तार एंबुलेंस टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस में चालक के बगल में बैठा व्यक्ति घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *