रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। थाना राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 112 से 113 के बीच हुई सड़क दुर्घटना के बाद मंगलवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने जिला अस्पताल तथा अनंत कीर्ति अस्पताल पहुंचकर उपचाराधीन घायलों का हालचाल जाना।

दोनों अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती यात्रियों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव प्रशासनिक सहायता का भरोसा दिलाया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक तथा अनंत कीर्ति अस्पताल के चिकित्सकों को निर्देश दिए कि सभी घायलों का प्राथमिकता के आधार पर बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
प्रशासन ने दुर्घटना के बाद राहत एवं उपचार संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।