संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर नगर पालिका की बैठक, फॉगिंग और विशेष स्वच्छता अभियान पर जोर।

Spread the love

बस्ती। नगर पालिका परिषद सभागार में मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एक जुलाई से शुरू होने वाले विशेष अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति पर चर्चा की गई।

अध्यक्ष नेहा वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर क्षेत्र में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा मलेरिया, डेंगू सहित मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए अभियान पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ चलाया जाए।

बैठक में वार्डों की नियमित सफाई, नालियों की सफाई, जलभराव वाले स्थानों पर विशेष निगरानी, फॉगिंग, एंटी लार्वा दवा का छिड़काव तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और संचारी रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी देने पर भी विशेष बल दिया गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने कहा कि बरसात के मौसम में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में नगर पालिका के सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान और फॉगिंग का कार्य तेज गति से कराया जाना चाहिए।

बैठक में सभासद मृदुल शुक्ला, मलेरिया इंस्पेक्टर विशाल मौर्य, प्रमोद कुमार, अवधेश यादव, मो. अमन, विक्रम चौहान, विवेक श्रीवास्तव सहित सफाई नायक, संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *