बस्ती। प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक एवं कला प्रसार समिति के उपसभापति रहे स्वर्गीय वंशीधर दूबे की 86वीं जयंती पर बुधवार को गांधी कला भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का आयोजन कला प्रसार समिति के सचिव एवं उनके पुत्र हरिनारायण स्वरूप के संयोजन में हुआ। उपस्थित लोगों ने गांधी कला भवन परिसर में स्थापित महात्मा गांधी एवं वंशीधर दूबे की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
हरिनारायण स्वरूप ने कहा कि उनके पिता ने जीवन के अंतिम क्षण तक महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने गांधी कला भवन को एक सशक्त वैचारिक केंद्र के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
श्रद्धांजलि सभा में वीरेन्द्रनाथ पाण्डेय, अमरनाथ शुक्ल, अपूर्व शुक्ल, रश्मि, पूजा चौधरी, महेश चौधरी, सूर्यकान्त तिवारी, अरविन्द तिवारी, पदमेश दूबे, अक्षय दूबे, उदय स्वरूप, रत्नेश शुक्ल, घनश्याम मिश्र, विनय दुबे, विवेक पाल, दीनदयाल तिवारी, राकेश मिश्र, शेषनाथ पाठक, पूनम, रामअवतार, गौरवमणि, लालजी, यजत शुक्ला, परमात्मा चौधरी, राजेश चौहान, अनिरुद्ध त्रिपाठी, राजकुमार चौधरी, विश्वम्भर पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।