रिपोर्ट: विजय नागपाल।
गोवर्धन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन बुधवार को गोवर्धन में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता साधु-संत ब्रजवासी और ग्रामीण शामिल हुए।





कार्यक्रम का आयोजन सपा नेता महेश चंद शर्मा उर्फ गोल्डी भैया के नेतृत्व में किया गया। आयोजन स्थल को पार्टी झंडों और बैनरों से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय नजर आया।जन्मदिन समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की गई। इसके बाद केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया।
इस दौरान मौजूद लोगों ने अखिलेश यादव जिंदाबाद और जय समाजवाद के नारे लगाए जिससे पूरा परिसर गूंज उठा।केक काटने के बाद सभी उपस्थित लोगों में मिठाइयां वितरित की गईं और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में शामिल लोगों ने अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।गोल्डी भैया ने कहा कि अखिलेश यादव ने हमेशा समाज के कमजोर वर्गों विशेषकर पीडीए पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक के अधिकारों की आवाज उठाई है।
उन्होंने कहा कि वे लगातार किसान मजदूर और युवाओं के हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।उन्होंने आगे कहा कि ब्रज क्षेत्र के कार्यकर्ता 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी संगठन को मजबूत करने और पार्टी को और अधिक सक्रिय बनाने की बात कही।
समारोह का समापन आपसी सौहार्द और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम में उमेश चंद अग्रवाल सौख वाले भाकियू नेता नवल सिंह हिम्मत सिंह राकेश सिंह नीरू चौधरी नरेंद्र लवानिया महामंडलेश्वर और निखलेश्वरानन्द महाराज लक्ष्मन मुखिया भूरा पहलवान नरेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।