रिपोर्ट : विजय नागपाल।
मथुरा/फरह। आगरा एसटीएफ यूनिट ने थाना फरह क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित गांजा तस्करों के कब्जे से लगभग 128 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।




प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह अवैध कारोबार लंबे समय से संचालित होने की चर्चा है। स्थानीय स्तर पर यह भी कहा जा रहा है कि गांजा तस्करी का नेटवर्क वर्षों से सक्रिय था। हालांकि, इस संबंध में जांच एजेंसियां पूरे मामले की पड़ताल कर रही हैं और आधिकारिक जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।
एसटीएफ आगरा की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता माना जा रहा है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। मामले में तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अवैध कारोबार लंबे समय से संचालित हो रहा था तो इसकी जानकारी संबंधित थाना पुलिस को क्यों नहीं हो सकी। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसटीएफ द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल है तथा मामले की जांच जारी है।