सहजनवा(गोरखपुर)। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम गोरखपुर आगमन पर सहजनवा विधानसभा के भगवानपुर टोल प्लाजा पर उनका भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी के नेतृत्व तथा क्षेत्रीय महामंत्री एवं सहजनवा विधायक प्रदीप कुमार शुक्ल की अगुवाई में आयोजित स्वागत समारोह में हजारों कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने बुलडोजरों से पुष्पवर्षा कर क्षेत्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों, डीजे की धुन, फूल-मालाओं तथा भारत माता और भारतीय जनता पार्टी के जयघोष से पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया।
कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, पूर्व विधायक जी.एम. सिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य डॉ. आर.डी. सिंह, जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य, जिला मंत्री मनोज सिंह, वरिष्ठ नेता विकास पांडेय, ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव, शशी प्रताप सिंह, विनय सिंह, संजय दुबे, रवि प्रताप सिंह, सूर्यनाथ विश्वकर्मा, देवानंद शुक्ल, अभिमन्यु मौर्य, राम उजागिर शुक्ल, ऋषिकेश जायसवाल, शुभम सिंह, सुरेंद्र निषाद, मनीष पांडेय, शिवचरण प्रसाद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।