रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के दृष्टिगत प्रथम पाली की परीक्षा को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने हेतु जय किसान इण्टर कॉलेज सकतपुर सनई परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0 द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के दृष्टिगत प्रथम पाली की परीक्षा को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने हेतु जय किसान इण्टर कॉलेज सकतपुर सनई परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण कर सी.सी.टी.वी कक्ष, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।