शिक्षक भर्ती परीक्षा में सुरक्षा और पार्दर्शिता पर प्रशासन की पैनी नजर, डीएम-एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण।

Spread the love

महराजगंज। शिक्षक भर्ती परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज तथा जीएसवीएस इंटर कॉलेज सहित कई परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा कक्षों, सुरक्षा प्रबंधों और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, कक्ष निरीक्षकों तथा पुलिस बल को निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना सभी अधिकारियों की साझा जिम्मेदारी है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया तथा निगरानी व्यवस्था को लगातार सक्रिय रखने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों को परीक्षा अवधि के दौरान शासन और आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि शिक्षक भर्ती परीक्षा पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *