आगामी 11 जुलाई को होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित।

Spread the love

सुल्तानपुर। जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संगठन द्वारा  जिले में व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इसी क्रम में सुल्तानपुर इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पौधरोपण अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में अभियान की तिथि, स्थान, सहभागिता एवं जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में महामंत्री अयोध्या मण्डल नीरज तिवारी, जिलाध्यक्ष रामानन्द  मिश्रा, महामंत्री फरीद अहमद अर्शी ब्लाक अध्यक्ष कुड़वार धर्मेंद्र कुमार तिवारी उपाध्यक्ष विजय प्रकाश तिवारी, महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा संगठन मंत्री रामराज पांडेय सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *