बस्ती। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा मतदेय स्थलों का सम्भाजन कर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदेय स्थलों की प्रस्तावित सूची तैयार कर ली गई है।
उन्होंने बताया कि जनपद के 307-हर्रैया, 308-कप्तानगंज, 309-रुधौली, 310-बस्ती सदर तथा 311-महादेवा (अजा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले मतदेय स्थलों की सूची का आलेख्य प्रकाशन 04 जुलाई 2026 को कर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रकाशित प्रस्तावित सूची का निःशुल्क निरीक्षण संबंधित तहसील कार्यालयों तथा जिला निर्वाचन कार्यालय, बस्ती में किया जा सकता है।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि प्रकाशित सूची के संबंध में किसी प्रकार की आपत्ति अथवा सुझाव हो तो संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय या जिला निर्वाचन कार्यालय, बस्ती में 10 जुलाई 2026 तक लिखित रूप से प्रस्तुत किया जा सकता है।