भाजपा प्रदेश महामंत्री का किया गया स्वागत।

Spread the love

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री एवं मांट विधायक राजेश चौधरी का उनके आवास पर भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सतेन्द्र मैथिल एवं क्षत्रिय महासभा के अजय पाल सिंह ने उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर तथा स्मृति-चिह्न स्वरूप तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।

स्वागत से अभिभूत प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन और अथक परिश्रम के बल पर विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। साथ ही संगठन की विचारधारा एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *