नैमिष क्षेत्र में औरंगाबाद पुलिस चौकी का उद्घाटन, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की रही मौजूदगी।

Spread the love

सीतापुर। नैमिष थाना क्षेत्र के अंतर्गत औरंगाबाद पुलिस चौकी का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने चौकी का उद्घाटन कर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह, मुनीन्द्र अवस्थी, बबलू अवस्थी, रामगोपाल अवस्थी, मोनू भाई, आकिब रब्बानी तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख मदन लाल राजवंशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

उपस्थित लोगों ने नई पुलिस चौकी के संचालन को क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आपसी समन्वय के साथ बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *