•ग्रामीणों से किया संवाद, समाजवादी पार्टी की नीतियों को बताया जनहितकारी।
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र-83 के अंतर्गत मोरे के नगला, जैंत और मोरे गांव में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश चन्द्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों से संवाद किया।






जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने क्षेत्र के बुजुर्गों, युवाओं और सम्मानित नागरिकों से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी की नीतियों, विकास कार्यों तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनहित और विकास की राजनीति के लिए प्रतिबद्ध रही है।
ग्रामीणों ने गोल्डी भैया का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद और समर्थन दिया। इस दौरान कई लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में सहयोग का भरोसा जताया। क्षेत्रवासियों ने विश्वास व्यक्त किया कि समाजवादी पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियां प्रदेश के विकास और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगी।
जनसंपर्क अभियान के समापन पर महेश चन्द्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने क्षेत्रवासियों द्वारा मिले स्नेह, सम्मान और समर्थन के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।