भाजपा की मंडल स्तरीय कामकाजी बैठकें संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और 2027 की तैयारी पर जोर।

Spread the love

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला अध्यक्ष निर्भय पांडेय के मार्गदर्शन में जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले सभी मंडलों में कामकाजी बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठकों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पक्ष (23 जून से 6 जुलाई 2026) को सफल बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति तय की गई।

जिला अध्यक्ष निर्भय पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “बूथ जीता तो चुनाव जीता” के मंत्र को आत्मसात करते हुए जिले के सभी 1356 बूथों पर संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने बताया कि 6 जुलाई को प्रत्येक बूथ पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधरोपण भी किया जाएगा।

बैठकों में जिला उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, जगमोहन पाठक, कमल वार्ष्णेय, वीरचंद्र गुर्जर, मुकेश वार्ष्णेय, मनीषा पाराशर, मुदिता शर्मा एवं रेखा निषाद, जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी, अमन ठाकुर एवं आकाश चौधरी, जिला मंत्री ज्ञानेंद्र चौहान, निर्मला बघेल, अजय जाटव, रनवीर सिंह, भानु प्रताप, ओमप्रकाश सैनी एवं सुरेश तरकर तथा जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठकों में संबंधित मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *