बृज यातायात एवं पर्यावरण समिति चलाएगी महावृक्षारोपण अभियान, 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य।

Spread the love

समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया कि इस वर्ष अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों, इंटर कॉलेजों एवं महाविद्यालयों का चयन किया गया है। इन शिक्षण संस्थानों में प्रधानाचार्यों की सहमति एवं सुविधानुसार चरणबद्ध तरीके से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान फलदार, फूलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी दिलाया जाएगा, ताकि लगाए गए पौधे विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण में प्रभावी भूमिका निभा सकें।

विनोद दीक्षित ने बताया कि वर्ष 2026 के लिए समिति ने 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाते हुए प्रत्येक पौधे को विकसित वृक्ष के रूप में तैयार करना भी है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण के इस प्रयास को सफल बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *