रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में नौकरी की तैयारी कर रहे नौ युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी युवक मॉर्निंग रन के दौरान गोवर्धन रोड पर दौड़ लगा रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।



हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन और उसके चालक की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।
यह हादसा सौंख क्षेत्र के गोवर्धन रोड पर हुआ, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में युवा सेना, पुलिस एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सुबह दौड़ लगाने पहुंचते हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।