रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मांट (मथुरा)। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ के अवसर पर मांट ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने वाली योजना की जानकारी दी गई। साथ ही छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रति विद्यार्थी 1200 रुपये की धनराशि हस्तांतरण तथा उत्तर प्रदेश सरकार और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बीच हुए महत्वपूर्ण एमओयू की जानकारी भी साझा की गई।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी एवं श्री बृज आदर्श इंटर कॉलेज, मांट के प्रधानाचार्य डॉ. देव प्रकाश, तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता, खंड विकास अधिकारी अभिमन्यु सेठ, खंड शिक्षा अधिकारी गिर्राज सिंह, राजकीय विद्यालय विवावली के शिक्षक पंकज शर्मा, एडीओ पंचायत तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक भार्गव उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मांट तहसील के बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम में योजना के लाभों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए शिक्षकों से इसका अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया गया।