आंट ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन की उड़ रहीं धज्जियां, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल।

Spread the love

मिश्रिख (सीतापुर)। विकास खंड मिश्रिख की ग्राम पंचायत आंट में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में साफ-सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है, जिससे जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। उनका कहना है कि एक ओर उत्तर प्रदेश सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर आंट ग्राम पंचायत में इस अभियान की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए जिलाधिकारी से मामले की जांच कराने तथा अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने वाले संबंधित सफाईकर्मियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित होने से ही ग्रामीणों को गंदगी और उससे फैलने वाली बीमारियों से राहत मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *