पत्नी के मायके से वापस न लौटने पर युवक टावर पर चढ़ा, प्रशासन की सूझबूझ से टला हादसा।

Spread the love

मछरेहटा (सीतापुर)। मछरेहटा थाना क्षेत्र में बीते दिवस उस समय हड़कंप मच गया, जब पत्नी के मायके से वापस न आने से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और जान देने की बात कहने लगा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी अनुभव यादव भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने काफी देर तक युवक को समझाया-बुझाया और धैर्यपूर्वक बातचीत कर उसे सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया।

टावर से नीचे उतरने के बाद अधिकारियों ने युवक की काउंसलिंग की और उसे समझाकर शांत कराया। इसके बाद उसे सकुशल घर भेज दिया गया। प्रशासन की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *