मथुरा में 50 नई ई-बसों को शुरू करने से पहले बनेंगे चार्जिंग स्टेशन।

Spread the love

मथुरा। धार्मिक नगर में आने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए वर्ष 2022 में 50 ई-बसों का संचालन शुरू किया गया। इन बसों का शहरवासियों को कम और गोवर्धन-बरसाना जैसे ग्रामीण अंचलीय क्षेत्र के लिए जाने वालों को अधिक हुआ। अब प्रदेश सरकार ने जल्द ही मथुरा नगरी में 50 और नई-बसों के संचालन की योजना तैयार की है।

जनपद में समय समय पर होने वाले विभिन्न धार्मिक आयोजनों के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं की लाखों की भीड़ को गंभीरता लिया है। सरकार ने मथुरा को प्रदेश के उन 18 शहरों में शामिल किया है, जहां 50 और नई ई-बसें चलाई चलाई जानी है। नई ई-बसों का दायरा शहर तक ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि इन्हें ग्रामीण क्षेत्रों तक चलाया जाएगा।

योजना के अनुसार इन बसों का संचालन मुख्य रूप से मथुरा, निधिवन, गोकुल बैराज, हाइवे, लक्ष्मी नगर, राया, आईएसबीटी (जयसिंहपुरा) सहित शहर से जुड़े अन्य ग्रामीण मार्गों पर किया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से सार्वजनिक परिवहन को भारी बढ़ावा मिलेगा, जिससे सड़कों पर निजी वाहनों का दबाव कम होगा और लोगों को जाम से काफी हद तक निजात मिलेगी।

आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस के एआरएम राधा कृष्ण ने बताया कि नए डिपो के लिए लक्ष्मीनगर और वृंदावन के पास जमीन का सर्वे पूरा होने की पुष्टि की है। जल्द ही इन दोनों स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए कवायद शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *