पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पर्यटकों को भी लुभाएगा लाडली वन।

Spread the love

मथुरा। जनपद के जैत में मे बृज के प्रमुख तीर्थ स्थल जयकुंड की तलहटी में अहिल्याबाई होलकर मार्ग पर विधान परिषद सदस्य और जैत की बेटियों ने लाडली वन की स्थापना कर पर्यावरण संरक्षण का अलख जगाया।

आओ लौटाएं ब्रज की हरियाली थीम पर जैत में लाडली वन की स्थापना के अवसर पर विधान परिषद सदस्य ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि हमारी लाडली बेटियों के द्वारा स्थापित लाडली वन पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पर्यटकों को भी लुभाएगा, जिससे जैत का पर्यटन उद्योग विकसित होगा। धार्मिक और कृषि आधारित पर्यटन को ध्यान में रखते हुए द्रोण कदंब, तमाल, पीलू, पलास आदि विभिन्न बृज के पौराणिक विशिष्ट वृक्षों का यहां होना अति आवश्यक है।
खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा ने उपस्थित जनसमुदाय से वृक्षों की देखभाल करने का आवाह्न किया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि उमेश प्रताप सिंह, प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह, विलेज कोऑर्डिनेटर (ग्रामीण पर्यटन) एवं वरिष्ठ पत्रकार चंद्र प्रकाश बृजवासी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), लतेश शर्मा, सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) मुकेश कुमार पाल, सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) शिवनेश पचौरी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विशन सिंह, लवी बंसल, हरेन्द्र सिंह, चंद्रपाल यादव, बीरेन्द्रपाल, प्राची कोठारी, कृष्ण मुरारी, कंसल्टिंग इंजीनियर विकास यादव, पंचायत सहायक मोनिका, अनीता राठौर, रंजना बंसल, अनीता चौधरी, जय श्रीकृष्ण उपाध्याय
आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *