पौधारोपण महायज्ञ में डाइट प्रशिक्षुओं ने किया योगदान।

Spread the love

मथुरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मथुरा में पौधारोपण किया गया।इसके तहत प्रभारी पौधारोपण हरेश सिंह ने प्रशिक्षुओं को पौधा वितरित कर इस पौधारोपण का शुभारंभ किया। इसी क्रम में सभी प्रवक्ताओं ने पौधा रोपकर संस्थान के सभी प्रशिक्षुओं को पौधारोपण की प्रेरणा दी।

इसी के तहत प्रवक्ता संतोष कुमार सिंह और डॉक्टर गौरी पाण्डेय ने डीएलएड प्रशिक्षुओं नेहा चौधरी, दिवाकर कुमार प्रजापति,अभय, शुभम पुष्कर, आकाश गौतम, दीपेंद्र यादव, अभिषेक चौरसिया , प्रिया चौधरी, संजू, मंजू, दीपशिखा, रीतिका,वैष्णवी शर्मा और प्रवक्ता नरेंद्र सिंह एवं विवेक कुमार ने डीएलएड प्रशिक्षुओं सौरभ सिंह कृष्ण कुमार आदि से पौधे रोपित कराकर पौधारोपण कराया गया।

इसी क्रम में सभी प्रवक्ता हरेश सिंह, नरेन्द्र सिंह, संतोष कुमार सिंह, दिगंबर सिंह विवेक,गौरव गुंजन,गौरी पांडेय,सहायक अध्यापक हिमांशु रावत और सुभाष ने भी एक एक पौधा रोपा । पौधों में आंवला, नींबू,अमरूद,जामुन, पाखर, सफेद फूल, अर्जुन, पीपल आदि पौधे रोपे गए।
यह जानकारी संस्थान के मीडिया प्रभारी हरेश सिंह ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *