एडीएम ने सम्भावित बाढ़ से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत करमैनी-बेलौली तटबंध का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

Spread the love

संत कबीर नगर। अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश द्वारा बरसात के मौसम मे सम्भावित बाढ़ से‌ सुरक्षा के दृष्टिगत मेंहदावल तहसील में राप्ती नदी के दायें तट पर निर्मित करमैनी-बेलौली तटबंध का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा ड्रेनेज खण्ड-2 संतकबीरनगर के नियंत्रणाधीन करमैनी बेलौली तटबंध पर चलित नई बाढ़ परियोजना एव बाढ़ पूर्व तैयारी का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने तटबंध के बाढ़ चौक़ी नवगों, बढ़या ठाठर एवम् बेलौली के स्टोर पर्याप्त मात्रा में खाली सीमेंट की बोरी, नायलन क्रैट, ब्रिक रोरा एवम् फ़िल्टर मटेरियल के रुप में गिट्टी ,मोरंग इत्यादि रिजर्ब रखे हुए पाये गये।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ खंड के संबंधित अधिकारियों से तटबंध पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए मौके पर उपस्थित अधिशासी अभियंता अजय कुमार, सहायक अभियंता मनीष राय एवं जूनियर इंजीनियरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

उन्होंने संभावित बाढ़ की तैयारी एवं सजगता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तटबंधों की सतत निगरानी रखी जाए एवं किसी भी आकस्मिक स्थिति से बचाव हेतु सुरक्षात्मक उपायों का प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बंधो के अतिसंवेदनशील तथा संवेदनशील स्थानों के बारे में जानकारी लेते हुए बाढ़ से बचाव के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मेहदावल अरुण कुमार सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *