रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल के प्रथम ब्रज क्षेत्र आगमन पर रविवार को पुष्पांजलि स्थित भाजपा जिला कार्यालय में ब्रज क्षेत्र के सभी 19 अध्यक्षों के साथ कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने जो श्याम का नहीं, वो मेरे काम का नहीं तथा अबकी बारी बाँके बिहारी के नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
इससे पूर्व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महानगर अध्यक्ष दीपक गोला के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि भाजपा महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल, प्रदेश मंत्री प्रमेन्द्र जांगड़ा तथा अन्य पदाधिकारियों ने बैठक से पूर्व सर्वप्रथम ठाकुर श्री बाँके बिहारी जी के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके उपरांत श्री बाँके बिहारी मंदिर से निषाद बगीची होते हुए कालीदेह मार्ग तक पथ संचलन निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछड़े वर्ग, वंचित एवं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को नेतृत्व और सम्मान देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और संगठन की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पीडीए का नारा केवल राजनीतिक दिखावा है और परिवारवाद की राजनीति करने वाले जनता के हितों की बात करने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं। उन्होंने कहा जय माधव, जय यादव तथा अबकी बारी बाँके बिहारी का उद्घोष करते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया।
विशिष्ट अतिथि एवं भाजपा प्रदेश मंत्री प्रमेन्द्र जांगड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा लगातार जनता का विश्वास जीत रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा सरकार की योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री बबलू लोधी ने किया।
बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव, दीपक प्रजापति गोला, अश्वनी सैनी, हेमेंद्र वर्मा, मोहित निषाद, गिरधारी लाल करण, आकाश सोनी, अर्जुन सोनी, अमर सिंह पोनिया, राहुल आर्य, कप्तान सिंह ठैनुआ, मोहित बघेल, देवेंद्र बघेल, संजय प्रधान, विमलेश वर्मा, निहाल सिंह आर्य, जयप्रकाश कुशवाहा, शिवमंगल सिंह राठौड़, अनिल कुमार वर्मा, नवीन प्रजापति, धीरज सिंह पटेल, नरेंद्र चौधरी, रोनू वार्ष्णेय, मुन्ना निषाद, शिवा निषाद, दीपेंद्र चौधरी, बाबूलाल निषाद, ठाकुर गोला, भारत सिंह यादव, हरेंद्र सिंह, गोपाल, यशपाल गोला, बंटी निषाद, कप्तान सिंह निषाद, खूब सिंह लोधी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।