बढ़ते अपराध पर छाता पुलिस सख्त, थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ निकाला पैदल मार्च।

Spread the love

मथुरा। जनपद की छाता तहसील में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस ने कस्बे के प्रमुख मार्गों और बाजारों में पैदल मार्च निकाला।

पैदल गश्त के दौरान थाना प्रभारी के साथ सभी चौकी प्रभारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न चौराहों और मुख्य मार्गों पर वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की तथा लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।

कस्बा प्रभारी अंकित मलिक ने भी पुलिस टीम के साथ विभिन्न क्षेत्रों में गश्त कर अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान जारी रहेंगे।

पुलिस की इस कार्रवाई से आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई, वहीं असामाजिक तत्वों में हड़कंप का माहौल देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *