बस्ती। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन (पुनर्गठन) के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान मतदेय स्थलों के संबंध में राजनीतिक दलों से प्राप्त प्रस्तावों एवं सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि आपत्ति वाले मतदेय स्थलों के संबंध में कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से नियमानुसार परीक्षण के उपरांत 21 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी हिमांशु कुमार एवं शत्रुध्न पाठक, सहायक निर्वाचन अधिकारी सुभाष सिंह एवं ओम प्रकाश, विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।