भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुई मथुरा की जगन्नाथ रथयात्रा।

Spread the love

मथुरा। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की भव्य रथयात्रा गुरुवार को इसकॉन कृष्णा नगर के तत्वावधान में राधा ऑर्किड से श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई।

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2:30 बजे भजन कीर्तन से हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं एवं भक्तों को 2500 पैकेट प्रसाद का वितरण किया गया और अतिथियों का स्वागत किया गया। दोपहर 3:45 बजे भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए गए और 4:15 बजे महाआरती संपन्न हुई।

सायं 4:30 बजे विधि-विधान से पूजा के पश्चात रथयात्रा प्रारम्भ हुई। रथ राधा ऑर्किड से चलकर मसानी चौराहा, डीग गेट, श्रीकृष्ण जन्मभूमि, पोतरा कुंड, महाविद्या चौराहा, महाविद्या कुंड, रामलीला ग्राउंड व कल्याणम करोति होते हुए सायं 7:45 बजे पुनः राधा ऑर्किड पहुंची। वहां संध्या आरती के बाद रात्रि 8:00 बजे रात्रि प्रसादम का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मथुरा जिले के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ आसपास के गांवों, अन्य राज्यों एवं विदेशों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर पुण्य लाभ कमाया। मार्ग में जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया और “जय जगन्नाथ” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। आयोजकों ने सभी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *