डीएम ने सीएचसी नौहझील का किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के दिए निर्देश।

Spread the love

मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने तहसील मांट के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सी0एच0सी0) नौहझील का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने चिकित्सकों की उपस्थिति चेक की।

जिलाधिकारी को एम0ओ0आई0सी0 नौहझील तथा अन्य चिकित्सक अस्पताल में उपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने उपस्थित चिकित्साओं से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आए मरीजों तथा भर्ती मरीजों की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों की दी जा रही दवाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सी0एच0सी0) में उपलब्ध दवाओं को मरीजों को दी जाएं। उन्होंने कहा कि अनावश्यक बाहर की दवा न लिखी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने अस्पताल में मौजूद दवाओं का अवलोकन किया। उन्होंने दवाओं के स्टॉक रजिस्टर को गहनता से चेक किया तथा दवाओं की एक्सपायरी को भी चेक किया। उन्होंने केंद्र की सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा एम0ओ0आई0सी0 नौहझील एवं खण्ड विकास अधिकारी नौहझील को निर्देश दिए कि नियमित रूप से अस्पताल व परिसर की सफाई सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि वर्षा के दृष्टिगत उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दृष्टिगत की जा रही व्यवस्थाओं की भी जानकारी लीं, जिसपर अवगत कराया गया कि झाड़ियों की कटाई, एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग आदि सुनिश्चित किया जा रहा है।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने अस्पताल में लगे अग्निशमन यंत्रों का अवलोकन किया। उन्होंने फायर सिलेंडर की एक्सपायरी को चेक किया तथा एम0ओ0आई0सी0 को निर्देश दिए कि नियमित रूप से फायर सिलेंडर की एक्सपायरी डेट चेक करते रहें।

जिलाधिकारी ने कहा कि दस्तक अभियान के अंतर्गत घर घर जाकर लोगों को जागरूक करे कि पानी के बर्तन, ड्रम आदि को ढक कर रखें। जिन स्थानों में पानी इकट्ठा होता है वहां पानी में कुछ बूंदे मिट्टी के तेल या ट्रैक्टर का जला हुआ मोबिलऑयल डाल दें।

मच्छरों से बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें। मच्छरों से बचने के लिये सोते समय मच्छर रोधी क्रीम/नीम का तेल/कड़वा तेल शरीर पर लगाएं। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। बुखार आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सकीय सलाह लें और अपने खून की जांच कराएं।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने निर्देश दिए कि अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के बैठने हेतु कुर्सी व बेंच, पीने हेतु पेयजल (आर0ओ0 जल एवं ठंडा जल), गर्मियों में पंखे आदि की व्यवस्था अवश्य होनी चाहिए। मरीजों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।

निरीक्षण में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे नंद प्रकाश मौर्या, उप जिलाधिकारी मांट दीपिका मेहर सहित अस्पताल के चिकित्सक/ अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *