गोरखनाथ बाबा जन्मोत्सव पर आयोजित हुई भव्य कथा, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ।

Spread the love

बाजना। गोरखनाथ बाबा के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर बाजना स्थित जाहरवीर बाबा एवं राम दरबार मंदिर दुर्गा प्रसाद फन्ने खां बताशे वाले मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन एवं कथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कथा श्रवण किया तथा गोरखनाथ बाबा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में परम पूज्य कथा वाचक श्री रविनाथ जी महाराज ने श्रद्धालुओं को गोरखनाथ बाबा के जीवन, तपस्या एवं सनातन धर्म की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि संतों के आदर्शों पर चलकर समाज में प्रेम, सेवा और सद्भाव की भावना को मजबूत किया जा सकता है।
इस अवसर पर मुन्ना लाल वार्ष्णेय, ज्ञान प्रकाश वार्ष्णेय, मुकेश वार्ष्णेय, महेश वार्ष्णेय, शुभे कुमार, धनीराम सेठ जी, हरीश वार्ष्णेय (पप्पू), विष्णु सेठ जी, ईशान वार्ष्णेय (ईशु), हीरा लाल, प्रशांत मास्टर, बंटी हलवाई, भगवान वार्ष्णेय, मूला ठाकुर, चेतन मिस्त्री, देवी राम भगत जी, गोपाल वार्ष्णेय, मंशूका वार्ष्णेय, शिवकुमार वार्ष्णेय, देशराज भगत जी सहित अनेक प्रेमी भक्तों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *