श्री सिद्धिविनायक टेलीकॉम का शुभारंभ, एक ही छत के नीचे मोबाइल, फाइनेंस और हेल्थ केयर की सुविधा।

Spread the love

बस्ती। शहर के भारत मार्केट, कंपनी बाग स्थित श्री सिद्धिविनायक टेलीकॉम का शुभारंभ रविवार को प्रोपराइटर सुनील सिंह के सुपुत्र अनुभव सिंह द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रतिष्ठान में आने वाले अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

उद्घाटन के बाद प्रोपराइटर सुनील सिंह ने बताया कि श्री सिद्धिविनायक टेलीकॉम के माध्यम से ग्राहकों को मोबाइल फोन के सभी प्रमुख ब्रांडों के नवीनतम (लेटेस्ट) मॉडल एक ही स्थान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा मोबाइल से संबंधित सभी प्रकार की आवश्यक एसेसरीज, जैसे चार्जर, इयरफोन, कवर, टेम्पर्ड ग्लास, पावर बैंक, स्पीकर तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज भी उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता, उचित कीमत और भरोसेमंद सेवा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान के अंतर्गत संचालित सिद्धिविनायक फाइनेंस के माध्यम से लोगों को विभिन्न प्रकार की वित्तीय सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें होम लोन, एजुकेशनल लोन, बिजनेस लोन, वाहन ऋण सहित अन्य सभी प्रकार के फाइनेंस की सुविधा एक ही स्थान पर मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोगों को सही मार्गदर्शन और आसान प्रक्रिया के साथ वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से अनुभवी टीम के सहयोग से ग्राहकों को पारदर्शी एवं सरल सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

सुनील सिंह ने सिद्धिविनायक हेल्थ केयर की जानकारी देते हुए कहा कि यहां डॉ. जगदीश शर्मा एवं डॉ. भगौती अपनी चिकित्सीय सेवाएं प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आधुनिक जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या और फास्ट फूड के बढ़ते चलन के कारण लोग विभिन्न प्रकार की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। अधिकांश लोग छोटी-बड़ी समस्याओं में भी एलोपैथिक दवाओं पर निर्भर हो जाते हैं, जिससे कई बार अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी उत्पन्न हो जाती हैं। ऐसे समय में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य परामर्श एवं समुचित देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिद्धिविनायक हेल्थ केयर की शुरुआत की गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह केंद्र क्षेत्रवासियों के लिए एक उपयोगी और लाभकारी पहल साबित होगा।

उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान की सफलता की कामना करते हुए कहा कि एक ही स्थान पर टेलीकॉम, फाइनेंस और हेल्थ केयर जैसी विभिन्न सेवाओं का उपलब्ध होना क्षेत्र के लोगों के लिए काफी सुविधाजनक रहेगा। उन्होंने सुनील सिंह एवं उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, वकील सिंह, सिद्धांत सिंह, ऋषभ शाहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। समारोह का समापन अतिथियों के सम्मान और सभी के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *