लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, नगराम पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर की कार्रवाई।

Spread the love

लखनऊ। थाना नगराम पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों आरोपी कई तिथियों से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे, जिसके चलते उनके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।पुलिस के अनुसार न्यायालय में विचाराधीन वाद संख्या 49269/24, मुकदमा संख्या 52/24, धारा 457, 380 एवं 411 भारतीय दंड संहिता से संबंधित मामले में आरोपी सत्यनाम रावत और दिनेश कुमार गोस्वामी लगातार निर्धारित तिथियों पर न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। इसके बाद न्यायालय ने दोनों के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया था।न्यायालय के आदेश के अनुपालन में थाना नगराम प्रभारी के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने शनिवार को दोनों वारंटी अभियुक्तों को उनके गांव दुल्हापुर हुसैनाबाद स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 26 वर्षीय सत्यनाम रावत पुत्र हरीराम तथा 35 वर्षीय दिनेश कुमार गोस्वामी पुत्र भोला गोस्वामी, निवासी ग्राम दुल्हापुर हुसैनाबाद, थाना नगराम, लखनऊ के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत फरार और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी बनाया जा रहा है। इसी क्रम में नगराम पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए दोनों वारंटियों को गिरफ्तार किया।

—————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *