बस्ती। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की बस्ती इकाई द्वारा संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर 22 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे प्रेस क्लब सभागार में विचार गोष्ठी एवं शाश्वत सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
उपज के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कार्यक्रम में पत्रकारिता के समकालीन विषयों, संगठन की भूमिका तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि उपज के प्रदेश महासचिव जयंत कुमार मिश्रा होंगे, जबकि प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में उपज के पदाधिकारियों, सदस्य पत्रकारों तथा संगठन की विचारधारा से जुड़े सभी पत्रकार साथियों को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को ‘शाश्वत सम्मान’ से भी सम्मानित किया जाएगा।जिलाध्यक्ष ने सभी पत्रकारों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।