•गीता शोध संस्थान के ओपन एयर थिएटर में हुआ कार्यक्रम, हृदय से जुड़ाव को बताया शांति और आत्मिक उन्नति का आधार।
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
वृंदावन। गीता शोध संस्थान परिसर स्थित ओपन एयर थिएटर में वैश्विक आध्यात्मिक संस्था हार्टफुलनेस के तत्वावधान में ध्यान शिविर एवं आध्यात्मिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ध्यान के माध्यम से मानसिक शांति, संतुलन और आत्मिक विकास का संदेश दिया गया।


परिचर्चा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मनुष्य के जीवन में शांति, संतुलन और आत्मिक उन्नति का मूल आधार हृदय से जुड़ाव है। धर्म, ईश्वर, परंपरा और मान्यताओं पर विचार व्यक्त करते हुए बताया गया कि ईश्वर को केवल अनुभूति के माध्यम से ही जाना जा सकता है तथा यह अनुभूति ध्यान, प्रेम और आंतरिक साधना से संभव होती है।
ध्यान शिविर में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप, पुलिस उपमहानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, नगर आयुक्त ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर राजीव कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने ध्यान साधना में सहभागिता करते हुए सकारात्मक जीवनशैली, मानसिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक चेतना के महत्व को समझा। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के ध्यान शिविर समाज में तनावमुक्त, संतुलित और सकारात्मक जीवन दृष्टि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।