•होलीगेट पर करीब 40 मिनट तक चला हंगामा, कई कार्यकर्ताओं के घायल होने का दावा
रिपोर्ट: विजय नागपाल।





मथुरा। राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) मथुरा के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को होलीगेट चौराहे पर प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच करीब 40 मिनट तक नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। संगठन ने दावा किया कि इस दौरान उसके कई कार्यकर्ता घायल हुए।
एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष हर्ष चौरसिया ने कहा कि संगठन शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि कांग्रेस युवाओं के साथ खड़ी है और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर हर आंदोलन में उनका समर्थन करेगी।
पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की।
पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हरीश पचौरी ने भी शिक्षा मंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की और कहा कि छात्रों के मुद्दों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रदर्शन में पूजा चौधरी, कनिष्का, काशन रिजवी, विवेक अग्रवाल, विष्णु शर्मा, संतोष प्रधान, शिशुपाल चौधरी, गौरव सारस्वत, दीपक, पंकज चौधरी, खुशीराम पटेल, विक्रम वाल्मीकि, पीयूष अग्रवाल, कपिल शर्मा, पुनीत बघेल, मनोज गौर, अश्वनी शुक्ला, मनीष चौधरी, सुमित, आकाश, शिवम, देवा, कुलदीप, आर्यन, कन्हैया चौधरी, रोहित मिश्रा, शिव कुमार बंटी, रिकी शर्मा, सिम्मी बेगम, आनंद कुमार सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।