जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में मथुरा जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न।

Spread the love

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी मथुरा जिला द्वारा संगठन पर्व के अंतर्गत जिला अध्यक्ष श्री निर्भय पांडे के नेतृत्व में जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों मांट, छाता एवं बलदेव में भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए गए। सम्मेलनों में बूथ अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। जिला पदाधिकारियों ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सहसंयोजक के रूप में दायित्व निभाते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाया।

छाता विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन
छाता विधानसभा में आयोजित सम्मेलन की मुख्य अतिथि श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, विधायक छाता रह कार्यक्रम का संयोजन भी उनके नेतृत्व में संपन्न हुआ।
मुख्य वक्ता श्री शिव शंकर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि बूथ अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक शक्ति की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करें तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पुनः कमल खिलाने का संकल्प लें।

विधायक श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि बूथ ही चुनावी विजय का आधार है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने, प्रत्येक बूथ पर नियमित संपर्क अभियान चलाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया।

मांट विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन
मांट विधानसभा में आयोजित सम्मेलन के मुख्य अतिथि श्री नागेंद्र सिकरवार रहे तथा कार्यक्रम का संयोजन श्री राजेश चौधरी ने किया।
अपने संबोधन में श्री नागेंद्र सिकरवार ने कहा कि मांट विधानसभा में संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से सदस्यता अभियान, पन्ना प्रमुख व्यवस्था तथा घर-घर संपर्क अभियान को गति देने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का दायित्व निभाए।
कार्यक्रम संयोजक श्री राजेश चौधरी ने कहा कि बूथ स्तर पर निरंतर संवाद, सक्रियता और संगठनात्मक समन्वय ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से नियमित प्रवास एवं संपर्क अभियान चलाने का आग्रह किया।

बलदेव विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन
बलदेव विधानसभा में आयोजित सम्मेलन के मुख्य अतिथि श्री रामवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हाथरस रहे। कार्यक्रम का संयोजन श्री पूरन प्रकाश जाटव, विधायक बलदेव ने किया।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर विधायक श्री पूरन प्रकाश ने सभी बूथ अध्यक्षों का दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। इस सम्मान से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और ऊर्जा का संचार देखने को मिला।

मुख्य अतिथि श्री रामवीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक शक्ति उसके बूथ कार्यकर्ता हैं। यदि प्रत्येक बूथ मजबूत होगा तो वर्ष 2027 में जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

संयोजक एवं विधायक श्री पूरन प्रकाश ने कहा कि जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत से बलदेव विधानसभा में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही भाजपा का मूल उद्देश्य है। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री आकाश चौधरी ने किया।

जिला अध्यक्ष का आह्वान
तीनों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित सम्मेलनों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री निर्भय पांडे ने कहा कि “बूथ जीतेगा तो भाजपा जीतेगी।” उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को आदर्श बूथ बनाने का संकल्प लेकर कार्य करे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

सम्मेलनों में जिला उपाध्यक्ष श्री जगमोहन पाठक, जिला महामंत्री श्री सत्यपाल, श्री आकाश चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी श्री श्याम चतुर्वेदी, सोशल मीडिया प्रभारी श्री सतेन्द्र सीरवी, जिला मंत्री श्री संजय तरकर, श्री सुरेश तरकर, श्री भानु प्रताप, श्री अजय परस्खन, सुश्री निर्मला बघेल सहित जिले के अन्य पदाधिकारी सहसंयोजक के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा तीनों विधानसभा क्षेत्रों के मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्मेलन के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में मांट, छाता एवं बलदेव तीनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की विजय सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *