श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और बारावफात को लेकर मिर्जापुर प्रशासन हाई अलर्ट।

Spread the love

मिर्जापुर। श्रावण मास, कांवड़ यात्रा एवं बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से मिर्जापुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 25 जुलाई तक सभी आवश्यक व्यवस्थाएं हर हाल में पूरी कर ली जाएं। कांवड़ मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के लिए विश्राम स्थलों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन को विशेष सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित फ्लैग मार्च और लगातार गश्त की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

सोशल मीडिया पर भ्रामक या अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। ऐसे मामलों में तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि 23 जुलाई तक मेडिकल टीमों, चिकित्सकों एवं एम्बुलेंस की सूची पुलिस कंट्रोल रूम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *