पंडित नीरज शर्मा ने गोवर्धन सीट से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, विकास और ब्राह्मण समाज के उठाए मुद्दे।

Spread the love

मथुरा। राष्ट्रीय सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (भारत) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित नीरज शर्मा ने गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र-83 से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह जनता, अपने समर्थकों और क्षेत्र के लोगों के हितों के लिए चुनाव मैदान में उतरेंगे।

पंडित नीरज शर्मा ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में विकास कार्य अपेक्षित स्तर पर नहीं हुए और जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र की जनता एक ऐसे जनप्रतिनिधि की तलाश में है, जो उनके बीच रहकर उनके सुख-दुख में सहभागी बने और समस्याओं का प्रभावी समाधान करे।

उन्होंने कुछ वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के समय केवल जातीय मुद्दे उठाने से समाज का हित नहीं होता। उनका दावा है कि ब्राह्मण समाज से जुड़े मुद्दों पर उन्होंने लंबे समय से संघर्ष किया है और विभिन्न मंचों पर अपनी आवाज उठाई है।

नीरज शर्मा ने कहा कि उन्होंने ब्राह्मण समाज के हितों के लिए धरना-प्रदर्शन किए, सरकार के समक्ष अपनी बात रखी और समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उनका कहना है कि समाज की सेवा केवल दावों से नहीं, बल्कि लगातार संघर्ष और कार्यों से साबित होती है।

उन्होंने विश्वास जताया कि गोवर्धन विधानसभा की जनता विकास, जनहित और क्षेत्रीय समस्याओं को प्राथमिकता देने वाले उम्मीदवार का समर्थन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *